Skip to main content

Posts

Showing posts with the label pratyaksh praman

पदार्थ विज्ञान में प्रत्यक्ष प्रमाण

प्रिय शिक्षार्थी, संस्कृत गुरुकुल में आपका स्वागत है। इस पोस्ट में प्रत्यक्ष प्रमाण के ऊपर चर्चा करेंगे। प्रत्यक्ष प्रमाण ज्ञान प्राप्ति का साधन है जिसमे इंद्रियों के संयोग से प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त किया जाता है। प्रत्यक्ष प्रमाण को आयुर्वेद के अनुसार रोगों के निदान, पूर्वानुमान, अनुमान, निष्कर्ष और उपचार के लिए सबसे प्राथमिक और महत्वपूर्ण उपकरण माना जाता है। यह इंद्रियों और आत्म-अनुभवों के माध्यम से ज्ञान प्राप्त करने का साधन है। यह अनुमान प्रमाण का आधार भी बनता है।यह विषय पदार्थ विज्ञान (padarth vigyan notes) के नोट्स, बीएएमएस प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम का हिस्सा है। प्रत्यक्ष प्रमाण और उनका वर्गीकरण प्रत्यक्ष नाम की व्युत्पत्ति प्रति+अक्षम्=प्रत्यक्षम् प्रति = अग्र और अक्ष = आंखें (या इंद्रियां) प्रत्यक्ष = आँखों के सामने (इंद्रियों के सामने)। सामान्यतः प्रत्यक्ष का अर्थ है आँखों के सामने अर्थात जो देखा जाए। लेकिन प्रत्यक्ष शब्द न केवल चक्षु इंद्रिय विषय (रूप-ग्रहण) के लिए बल्कि अन्य के लिए भी है, इसका मतलब पंचेंद्रिय प्रत्यक्ष है। लक्षण 'आत्मेन्द्रि...