प्रिय शिक्षार्थी, संस्कृत गुरुकुल में आपका स्वागत है। इस पोस्ट में हम गुर्वादि गुणों का अध्ययन करेंगे। यह विषय पदार्थ विज्ञान के नोट्स, बीएएमएस प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम का हिस्सा है। 10 गुर्वादि गुण हम पिछले पोस्ट मे अध्ययन कर चुके है। इसके पिछले अध्याय, द्रव्य निरुपन में, हम पहले ही निम्नलिखित विषयों को शामिल कर चुके हैं: Related topics from the Dravya Nirupana Chapter Dravya (द्रव्य) Panchamahabhuta- पंचमहाभूत Akasha Mahabhuta (आकाश महाभूत) Vayu MahaBhuta (वायु महाभूत) मृदु गुर्वादि गुण (जो कोमलता के लिए जिम्मेदार है) व्याख्या 'यस्य द्रव्याणि श्लथने कर्माणि शक्तिः स मृदुः' । (अ.हृ.सू. 1.18; हेमाद्रि) जिस गुण के कारण शिथिलता (कोमलता) आती है, उस गुण को मृदु गुण कहते हैं। महाभूत प्राधान्य मृदु गुणयुक्त द्रव्यों में जल और आकाश महाभूत की प्रधानता होती है। गुणकर्म दाहेत्यादि (दाहपाककरस्तीक्ष्णः स्रावणो, मृदुरन्यथा ) अन्यथेति अदाहपाककरोऽस्त्रावण इत्यर्थ । सु.सू.46/518 पर डल्हण टीका। अदाहकर - मृदु गुण दाह का नाश करता है। (जलन कम करता है) अपा...